Home » अपराध » फिर दहला मानसा-पुलिस मुलाजिम ने गोलियाँ चलाकर कर कईयों की हत्या

फिर दहला मानसा-पुलिस मुलाजिम ने गोलियाँ चलाकर कर कईयों की हत्या

मानसा में पुलिसकर्मी ने मंगलवार सुबह 7 बजे पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। सभी घायलों को इलाज के लिए मानसा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पुलिसकर्मी और उसके एक बेटे की मौत हो गई।

पंजाब के मानसा में झोंटा कत्ल कांड के बाद एक बार फिर से दहल गया है यहाँ पंजाब पुलिस के मुलाजिम ने अपने घर में अपनी पत्नी को गोलियों मारी जिसके बाद अपने दोनों बेटों को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस कर्मी मानसा डीसी का गनमैन था जो दो दिन से छुट्टी पर था।

वहीं, गंभीर हालत में पत्नी और दूसरे बेटे को रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत के रूप में हुई है। वहीं, पत्नी हरप्रीत कौर और दूसरे बेटे दिलशान की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह मानसा की डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के रूप में तैनात था। वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर चल रहा था।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram