Home » अपराध » पंजाब सरकार का एक्शन,डीएसपी ओर DRUG इंस्पेक्टर सस्पेंड

पंजाब सरकार का एक्शन,डीएसपी ओर DRUG इंस्पेक्टर सस्पेंड

पंजाब में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या की जांच के लिए CBI ने नई FIR दर्ज कर ली है। टीम झोटा के परिवार से मिलने घर पहुंची, जहां उनके बयान लिए। इसके बाद टीम वापस मंडी बोर्ड के रेस्ट हाउस लौट गई।
उधर, CBI जांच शुरू होते ही पंजाब सरकार एक्शन में आ गई। SHO इंस्पेक्टर जयंत कौर के बाद अब डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।
CBI ने परिवार को झोटा के पोस्टमॉर्टम के लिए मना लिया। वहीं पत्नी मनप्रीत कौर धरने में शामिल लोगों से पोस्टमॉर्टम को लेकर राय लेने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि एक्शन कमेटी से बात के बाद पोस्टमॉर्टम पर फैसला होगा। उधर, पोस्टमॉर्टम की चर्चा पर निहंगों ने मानसा के सिविल अस्पताल को घेर लिया है। वे झोटा का पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ गए हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram