Home » नेशनल » अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 यात्री विदेश जाने से पहले ही हिरासत में

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 यात्री विदेश जाने से पहले ही हिरासत में

अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 लोगों को एयरपोर्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी की टिकटें फर्जी थीं। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि टिकटें कहां से तैयार की गई थीं और इसके पीछे कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
“जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान इन 16 लोगों की टिकटों को लेकर शक हुआ।

“फिलहाल, जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। बता दें कि अमृतसर से शारजाह की एक तरफ की टिकट प्राइज लगभग 18 हजार रुपए है।”

उड़ान में सवार होने से पहले टिकटों की जांचः

अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 16 लोगों की टिकटों पर संदेह हुआ। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने लगी।
टिकटें कहां से मिलीं, इसकी जांचः जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इन यात्रियों ने टिकटें कहां से हासिल की थीं और इन्हें किसने उपलब्ध कराया था। यह भी जांच की जा रही है कि सभी 16 यात्रियों ने एक ही जगह से टिकटें ली थीं या अलग-अलग माध्यमों से हासिल की थीं।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram