Home » नेशनल » New Year 2026 Live:दुनियाभर में जोरदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत… पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क तक मना जश्न

New Year 2026 Live:दुनियाभर में जोरदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत… पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क तक मना जश्न

 

01:51 PM, 01-Jan-2026

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने की प्रेसिडेंट मुर्मु से मुलाकात

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा कीं। इसमें कहा गया है, ‘भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।’

01:15 PM, 01-Jan-2026

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

 

12:55 PM, 01-Jan-2026

असम से प्रयागराज तक नव वर्ष का स्वागत, धार्मिक जगहों पर दिखी आस्था की झलक

धार्मिक स्थलों पर दिखी आस्था की झलक
– फोटो : ANI

नए साल के पहले दिन देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। असम के कामाख्या मंदिर से लेकर प्रयागराज के लेटे हनुमान मंंदिर तक श्रद्धालुओं ने नव वर्ष का स्वागत भगवान के दर्शन कर किया। इन तमाम धार्मिक जगहों पर आस्था की झलक देखने को मिली।

12:14 PM, 01-Jan-2026

मदुरै में थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

तमिलनाडु के मदुरै में नए साल के अवसर पर थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की।

 

10:37 AM, 01-Jan-2026

कोलकाता में भक्तों ने किए मां काली के मंदिर में दर्शन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भक्तों ने नए साल के मौके पर दक्षिणेश्वर आद्यापीठ मंदिर में दर्शन किए।

 

09:23 AM, 01-Jan-2026

कन्याकुमारी में नए साल का पहला सूर्योदय देखने को उमड़ी भारी भीड़

तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन और तीर्थ स्थलों में से एक कन्याकुमारी में 2026 के पहले सूर्योदय को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

 

09:22 AM, 01-Jan-2026

बर्फ की चादर में ढंके नजर आए कश्मीर के पर्यटन स्थल

कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाके, जिनमें लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग भी शामिल है, बर्फ की मोटी चादर से ढके हुए नजर आए।

 

09:19 AM, 01-Jan-2026

पुंछ के पीर पंजाल में गश्त करते नजर आए सेना के जवान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी हिमपात और दुर्गम भूभाग के बावजूद भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने 13,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित पीर पंजाल पर्वतमाला में तलाशी अभियान तेज कर दिया।

 

09:17 AM, 01-Jan-2026

नेपाल में दिखा सूर्योदय का अद्भुत नजारा

पड़ोसी देश नेपाल में भी नए साल की पहली सुबह सूर्योदय के नजारे को लोगों ने कैमरे में कैद किया।

 

09:16 AM, 01-Jan-2026

माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

नए साल के पहले दिन जम्मू के कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

 

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram