Home » नेशनल » उत्तराखंड हैलीकाप्टर घुम होने के बाद यात्रियों को लेकर आई खबर

उत्तराखंड हैलीकाप्टर घुम होने के बाद यात्रियों को लेकर आई खबर

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम से 5 यात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र की पहाड़ी में क्रैश हो गया। जिसके बाद से प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। भारतीय सेना, जिला प्रशासन (चमोली), और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं।

Chamoli Helicopter Crash : पहाड़ी पर हेलीकॉप्टर क्रैश
जिला प्रशासन चमोली ने बताया है कि लगभग दो बजे बद्रीनाथ से वापस जा रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की और पहाड़ी में दुघर्टनाग्रस्त होने की सूचना है। राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, सेना एवं आईटीबीपी मौके के लिए रवाना हो गया।
यात्रियों की लिस्ट आई सामने
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की लिस्ट सामने आ गई है। यात्रियों में प्रताप,अरुण,शंकर गौड़ा, सुधीर, एच.एस. नटराज यात्री और कैप्टन पायलट हिमांशु सवार थे।

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे
एहतियाती कदम के रूप में ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के पूरे बेड़े (फ्लीट) को ग्राउंडेड (संचालन रोक) कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे।

Chamoli Helicopter Crash: सर्च एंड रेस्क्यू अभियान शुरू
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, जिला प्रशासन (चमोली), और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों को तुरंत जुटा लिया गया है तथा खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) अभियान शुरू करने के लिए रवाना कर दिया गया है।

<strong>जोशीमठ घाटी के ऊपर से संपर्क टूटा</strong>
हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजर रहा था, तब इसका संपर्क टूट गया। इसी समय ट्रैकिंग सिस्टम भी हेलिकॉप्टर को ट्रैक करने में असमर्थ हो गया और अभी तक इसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram