Home » नेशनल » AAP जल्द करने जा रहीं उम्मीदवारों की पहली सूची

AAP जल्द करने जा रहीं उम्मीदवारों की पहली सूची

AAP अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने जा रही है, जिसको लेकर एक हाइलैवल मीटिंग रखी गई है, सूत्रों के अनुसार पार्टी दीपावली के साथ ही अपनी लिस्ट जारी करेगी, हालाँकि इस लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों की टिकट कटने जा रही है ओर कई हल्का इंचार्जों को भी झटका लगेगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने जो सर्वे करवाए थे उनमें जो भी उम्मीदवार आगे आया है उसको टिकट दिया जाएगा वहीं अगर सर्वे में पीछे रहने वाले को टिकट नहीं मिलेगी, वही सीएम मान किन नेताओं को टिकट देना चाहते है ओर दिल्ली में केजरीवाल के पास किन नेताओं के नाम है उनको लेकर आपस में ही मीटिंग में विचार के बाद टिकटों को दिया जाएगा, कुछ बाग़ियों को टिकट काटने के बाद अगर पार्टी में विद्रोह होता है तो पार्टी में कहीं ना कहीं बग़ावत के भी सुर नज़र आएँगे, हालाँकि कुछ को हल्का इंचार्ज लगाने के बाद अगर सर्वे में वो फ़िट नहीं आते तो उनको भी पार्टी उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी।

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram